Poonch Terror Attack : अब जंगल पर रहेगी सुरक्षाबलों की नजर, आतंकी हमले के बाद सेना ने सघन किया तलाशी अभियान
ये हमले शाम के वक्त किये जाते हैं। हमला करने के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों में भाग जाते हैं।इसलिए सेना की नजर अब जंगलों पर रहेगी। हमले के बाद से सेना ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती भी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ में हुआ यह हमला और इससे पहले हुए कुछ हमलों को अंजाम देने के एक जैसे तरीके से साफ हो गया है कि आतंकी अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए जंगल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये हमले शाम के वक्त किये जाते हैं। हमला करने के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों में भाग जाते हैं। इसलिए सेना की नजर अब जंगलों पर रहेगी। कल शाम हुए हमले के बाद से सेना ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती भी कर दी गई है।
#WATCH | J&K: Visuals of tight security checking by Indian Army personnel at Jammu-Poonch highway.
विज्ञापन
An Indian Air Force vehicle convoy was attacked by terrorists in the Poonch district.
One of the five Indian Air Force soldiers injured in the terrorist attack has passed away in… pic.twitter.com/a5QQ7xvU1yविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 4, 2024
पुंछ में तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक
पुंछ में दिसंबर से हुए तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक है। पहले से घात लगाए आतंकियों की ओर से शाम के वक्त सैन्य वाहनों पर हमले किए जा रहे हैं। यह हमले जंगल वाले इलाकों में हो रहे हैं। इसके बाद आतंकी भागकर जंगलों में छिप जा रहे हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी जंगल में दूर तक निकल जाते हैं।
30 महीने...छठी वारदात, 21 जवान बलिदान
पुंछ में पिछले 30 महीनों में आतंकियों की ओर से हमले की यह छठी घटना है। 2021 से शुरू हुई घटनाओं में अब तक 21 जवान बलिदान हो गए हैं। इन घटनाओं में कई जवान घायल भी हुए हैं।
दिसंबर से पुंछ में तीसरा हमला, 5 जवान बलिदान, कई घायल
ज्ञात हो कि इससे पहले आतंकियों ने 12 जनवरी को कृष्णा घाटी इलाके में सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था, जिसमें चार जवान बलिदान हो गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को डेरा की गली इलाके में सैन्य वाहनों पर हमला किया गया था। अब यह तीसरा हमला है। इन तीनों हमलों में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि कई जवान घायल हुए हैं।
शाम को ही किया गया पुंछ में हमला
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से फिर हमला किया गया। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं।