फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist asked to judge to allot him a blanket and shoes

आतंकवादी नावेद को भी लगने लगी ठंड, जज से लगाई गुहार

Sat, 12 Dec 2015 11:03 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
terrorist asked to judge to allot him a blanket and shoes

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद ने एकबार फिर गर्म कपड़े और जूतों के लिए जज से गुहार लगाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को न्यायिक अवधि समाप्त होने के बाद उसे एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल की अदालत में पेश किया। नावेद ने जज से कहा कि ठंड बढ़ गई है।

पर्याप्त गर्म कपड़े और जूते नहीं होने से समस्या हो रही है। इस पर अदालत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने को कहा।

इसके अलावा शौकत अहमद भट ने भोजन के संबंध में जज से शिकायत की। उसका कहना था कि सुबह सात बजे के बाद देर शाम उन्हें भोजन मिलता है। समय पर भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जब्त ट्रक के संबंध में एनआईए ने रिपोर्ट दाखिल की

terrorist asked to judge to allot him a blanket and shoes

आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाले ट्रक (जेके 03 सी 7778) को रिलीज करवाने के लिए गुलाम मोहम्मद ने अदालत में आवेदन किया है।

एनआईए से ट्रक जब्त करने के संबंध में अदालत ने रिपोर्ट मांगी थी। जिसे एनआईए के सीनियर पीपी बलवंत सिंह मन्हास ने अदालत में पेश किया।

एनआईए को जानकारी मिली है कि उक्त ट्रक इस मामले में गिरफ्तार शाबजार के पिता अब्दुल रशिद भट का है, जिसे गुलाम मोहम्मद को पावर आफ अटर्नी के तहत दिया गया है।

उधमपुर हमले में गिरफ्तार शौकत अहमद का भाई और भांजा शुक्रवार को अदालत पहुंचे। उनका कहना था कि वकील के मार्फत वह शौकत की बातचीत घर में मां से करवाना चाहते थे, लेकिन नहीं हो सका।

उनका कहना था कि जेल से घर बातचीत नहीं हो पा रही है। इसलिए उनका प्रयास था कि जज से आग्रह कर शौकत की मां से बात करवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed