{"_id":"59e105924f1c1b68678b596c","slug":"terrorist-arrested-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के त्राल बस स्टैंड में लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर पिछले दिनों ग्रेनेड हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी गुलजार अहमद डार को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नागबल त्राल निवासी इस आतंकी से एक चाइनीज पिस्टल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने त्राल बस स्टैंड में हमला करने की बात स्वीकार की है, जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे। त्राल के पस्तूना जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 42 राष्ट्रीय रायफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस ने साझा अभियान चलाया।
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन घने जंगलों का फायदा उठाते हुए अन्य आतंकी मौके से फरार हो गए। इस दौरान गुलजार को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि उसने पाक निवासी जैश कमांडर मुफ्ती विकास तथा गुंड त्राल के नूर मोहम्मद तांत्रे के कहने पर काफिले पर ग्रेनेड हमला किया था। उसने बताया कि हमले के बाद वह अपने चार पाकिस्तानी साथियों के साथ त्राल के पस्तूना जंगल में छिपा था।
बताते हैं कि इससे पहले भी वह 2014 में जैश के साथ सक्रिय था। उसने पांच दिसंबर 2014 को त्राल बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। दो वर्ष बाद उसे जनवरी 2017 में रिहा किया गया था।