फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist arrested in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2017 11:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 13 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
terrorist arrested in jammu and kashmir
- फोटो : demo photo

दक्षिणी कश्मीर के त्राल बस स्टैंड में लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर पिछले दिनों ग्रेनेड हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी गुलजार अहमद डार को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नागबल त्राल निवासी इस आतंकी से एक चाइनीज पिस्टल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने त्राल बस स्टैंड में हमला करने की बात स्वीकार की है, जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे। त्राल के पस्तूना जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 42 राष्ट्रीय रायफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस ने साझा अभियान चलाया।
विज्ञापन


सर्च आपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन घने जंगलों का फायदा उठाते हुए अन्य आतंकी मौके से फरार हो गए। इस दौरान गुलजार को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसने पाक निवासी जैश कमांडर मुफ्ती विकास तथा गुंड त्राल के नूर मोहम्मद तांत्रे के कहने पर काफिले पर ग्रेनेड हमला किया था। उसने बताया कि हमले के बाद वह अपने चार पाकिस्तानी साथियों के साथ त्राल के पस्तूना जंगल में छिपा था। 


बताते हैं कि इससे पहले भी वह 2014 में जैश के साथ सक्रिय था। उसने पांच दिसंबर 2014 को त्राल बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। दो वर्ष बाद उसे जनवरी 2017 में रिहा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed