Terrorism in J&K: अरब देशों से कश्मीर में हो रही टेरर फंडिंग, इस तरह भेजा जा रहा पैसा
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास ऐसे 50 लोगों की सूची है, जो पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, बारामुला जिलों की एलओसी से सटे गांव में बैठे हुए हैं। यह लोग यूएई, सऊदी अरब में बैठ कर देश के अलग अलग हिस्सों में फंडिंग करतेे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए अरब देशों से टेरर फंडिंग की जा रही है। इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों में बैठे आतंकी समर्थकों तक पैसा पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद यह पैसा पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा जैसे सीमांत जिले के रहने वाले कुछ आतंकी समर्थकों के जरिए कश्मीर लाया जा रहा है। यहीं कारण है कि पिछले एक साल में पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा के रहने वाले 10 से अधिक लोगों को टेरर फंडिंग में दबोचा जा चुका है। पिछले दिनों जम्मू के बस स्टैंड से पुंछ का रहने वाला एक आरोपी पकड़ा गया, जो दिल्ली के रहने वाले आतंकी समर्थक से पैसा लेकर आया था।
सूत्रों का कहना है कि स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास ऐसे 50 लोगों की सूची है, जो पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, बारामुला जिलों की एलओसी से सटे गांव में बैठे हुए हैं। यह लोग यूएई, सऊदी अरब में बैठ कर देश के अलग अलग हिस्सों में फंडिंग करतेे हैं। इसके बाद यह यह पैसा जम्मू कश्मीर की एलओसी से सटे गांव में रहने वाले उक्त लोगों के रिश्तेदारों के जरिए कश्मीर तक पहुंचाया जाता है। जानकारी के अनुसार एसआईए के पास ऐसे लोगों की सूचना है और इनके बारे में संबंधित देशों से बात की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि एसआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा है कि उक्त लोगों को विदेशों से बाहर निकाल कर भारत को सौंपने की बात की जाए। सूत्रों का कहना है कि एसआईए ने एक ऐसी सूची भी बनाई है, जिनके परिवार और रिश्तेदारों के जरिए टेरर फंडिंग हो रही है। जानकारी के अनुसार पुंछ के बहुत से लोग अरब देशो में रहते हैं। वहां पर यह लोग टेरर फंडिंग जुटाकर पहले देश के अलग अलग हिस्सों में मौजूद लोगों तक पहुंचाते हैं। फिर इनके बाद इन लोगों के माध्यम से अपने परिवारों और रिश्तेदारों के पास और इनके परिवार और रिश्तेदारों के सहयोग से कश्मीर में पैसा पहुंचता है।