फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in jammu kashmir

आतंकी घुसपैठ के खिलाफ आपरेशन सरद हवा

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
जम्म। बीएसएफ ने क्षेत्र में घने कोहरे के कारण घुसपैठ की घटनाओं की जांच के लिए जम्मू और राजस्थान की सीमाओं पर ऑपरेशन सर्द हवा शुरू किया है। यह जम्मू सेक्टर में कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा कश्मीर घाटी और पंजाब में चुनाव के दौरान आतंकवादियों को भेजने का क्रम जारी है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने वीरवार को कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गश्त बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा भारी बर्फबारी के कारण खराब मौसम के बावजूद बीएसएफ हाई अलर्ट पर है और जवान 96 किमी एलओसी पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी 164 फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन पर सबसे ज्यादा चौकसी बरती गई है। जो अत्यधिक बर्फीले क्षेत्रों या घने जंगल में स्थित हैं। परिचालन क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों की तलाश के लिए सीमा और आसपास के वन क्षेत्रों में जवान गश्त कर रहे हैं लेकिन भारी बर्फबारी से तलाशी अभियान काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, आतंकवादियों के पैरों के निशान लगातार बर्फबारी के कारण जल्दी ढक जाते हैं और उनकी उपस्थिति का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड के अधिकारियों ने कहा है कि आईएसआई इन आतंकवादियों को सर्दियों के कपड़े और सूखा राशन मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई आतंकियों को पंजाब में लाने के लिए जम्मू की सीमा से होते हुए उन्हें खदेड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। जहां वह किसी भी कीमत पर चुनाव प्रक्रिया में खलल डालना चाहते हैं।

बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह ने कहा कि करीब 104 से 135 आतंकवादी एलओसी के पार भारतीय सीमा में घुसने को तैयार हैं। बीएसएफ या तो सेना के साथ संयुक्त रूप से या स्वतंत्र रूप से कुल 772 किलोमीटर लंबी एलओसी में से 430 किमी की सुरक्षा कर रहा है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed