फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in jammu kashmir

सोहेल ने उगले कुछ और कश्मीरी छात्रों के नाम, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
जम्मू। बस स्टैंड से पकड़ी गई आईईडी के मामले में कुछ और कश्मीरी छात्रों के नाम सामने आए हैं। आईईडी के साथ पकड़े गए सोहले ने इन छात्रों के नाम पूछताछ में उगले हैं। यह छात्र चंडीगढ़ के ही अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ते हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीमें इन छात्रों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आतंकी संगठन जानबूझ कर कश्मीरी छात्रों के जरिए अपना नेटवर्क चला रहे हैं, क्योंकि इनके जरिए नेटवर्क चलाना थोड़ा आसान है। छात्र कश्मीर से अन्य जगहों पर आते-जाते रहते हैं। इसकी वजह से उन पर शक भी कम होता है।
विज्ञापन

बहरहाल, सोहेल अल बदर के साथ कैसे जुड़ा। किस शख्स ने सोहेल की अल बदर से पहचान कराई। कितने विद्यार्थी सोहेल के साथ शामिल हैं। सोहेल को आईईडी देने वाला कौन था। इन सभी सवालों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सोहेल को बहुत जल्द कुछ ऐसी जगहों पर भी लेकर जाया जाएगा। जहां पर पिछले कुछ महीनों मेें उसने ट्रेवल किया है। उल्लेखनीय है कि सोहेल के साथ उसका एक अन्य साथी काजी वसीम भी दबोचा गया था। ऐसे ही कुछ और भी हैं, जिनको पकड़ने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed