{"_id":"60d206f30be8ec00c942f47a","slug":"terrorism-in-jammu-and-kashmir-terrorist-attack-in-srinagar-a-police-inspector-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी हमला, नमाज पढ़कर घर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी हमला, नमाज पढ़कर घर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर शहीद
Wed, 23 Jun 2021 12:10 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:10 AM IST
सार
घाटी में एक बार फिर से आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है।
विज्ञापन
शहीद इंस्पेक्टर परवेज...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बाहरी इलाके नौगाम के कनीपोरा में मंगलवार की रात आतंकी हमले में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार शहीद हो गए। वह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। शहीद इंस्पेक्टर काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर में तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हमले में दो आतंकी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त कर ली गई है। दोनों पहले से घात लगाए थे। मस्जिद के पास पहुंचते ही उन्होंने पीछे से पिस्टल से गोलियां दागीं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने बागात नौगाम इलाके में इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पर मंगलवार की रात लगभग सवा आठ बजे हमला किया। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते समय आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। खून से लथपथ इंस्पेक्टर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। परवेज 2000 बैच के पुलिस अफसर थे। परिवार में पत्नी, 13 साल की पुत्री व दस साल का बेटा रह गया है।
आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रं ट (टीआरएफ ) ने ली है। सोशल मीडिया पर कहा कि यह टारगेट किलिंग थी। उन पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी है जो युवाओं को प्रताड़ित करते हैं।
पिछले सप्ताह जवान हुआ था शहीद
पिछले सप्ताह 17 जून को श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने घर लौट रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान जावेद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जवान जज के पीएसओ के तौर पर नियुक्त था। इस घटना की जिम्मेदारी भी टीआरएफ ने ली थी।