{"_id":"68755a9db7c0f446640aead3","slug":"terrorism-free-jammu-and-kashmir-is-our-goal-dgpterrorism-free-jammu-and-kashmir-is-our-goal-dgp-srinagar-news-c-264-1-sr11001-103619-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर हमारा लक्ष्य: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर हमारा लक्ष्य: डीजीपी
विज्ञापन
हंदवाड़ा के राजवार में डीजीपी नलिन प्रभात। स्रोत पुलिस
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने सोमवार को हंदवाड़ा के ज़चलदारा स्थित राजवार इलाके का दौरा किया। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के इस सुदूर और दुरूह इलाके में पहुंचने वाले वह पहले पुलिस महानिदेशक हैं।
डीजीपी नलिन का इस दौरे का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक में ज़मीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों का मनोबल और प्रेरणा बढ़ाना था। डीजीपी की उपस्थिति ने इन कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों का मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान, डीजीपी ने एसओजी कर्मियों के साथ व्यक्तिगत बातचीत की और घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में उनके संचालन के अनुभवों की जानकारी हासिल की। अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने आधुनिक जंगल युद्ध में कौशल को निरंतर उन्नत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जंगली इलाकों में लंबी अवधि के अभियानों के लिए असाधारण सहनशक्ति, परिस्थितिजन्य जागरूकता और आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक अनुकूलनशील सामरिक मानसिकता की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
डीजीपी ने एसओजी कर्मियों से स्थानीय भूभाग को गहराई से समझने और स्थानीय निवासियों से बेहतर समन्वय का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जंगल युद्ध में पर्यावरण का ज्ञान इतना अच्छा रखें कि आतंकवादियों को ऐसे क्षेत्रों में पैर जमाने का कोई अवसर न मिल सके।