{"_id":"5bfc5ad5bdec22414474337b","slug":"terror-strikes-thee-attack-in-an-hour-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्राल में एक घंटे में आतंकियों के ताबड़तोड़ तीन हमले, कांग्रेस नेता के घर पर फेंका बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्राल में एक घंटे में आतंकियों के ताबड़तोड़ तीन हमले, कांग्रेस नेता के घर पर फेंका बम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्राल में आतंकियों ने सोमवार को एक घंटे में ताबड़तोड़ तीन हमले करके दहशत फैलाने की कोशिश की। इस दौरान आतंकियों ने कांग्रेस नेता गुलाम मोहम्मद मीर व पंच अब्दुल रशीद भट्ट के घरों को निशाना बनाया और सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने सोमवार को सबसे पहले त्राल में कुछमुल्ला के पंच अब्दुल रशीद भट्ट के घर पर ग्रेनेड फेंका। हमले के दौरान पंच घर में मौजूद नहीं थे। हमले में घर की दीवार पर कुछ नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
घर पर नहीं थे कांग्रेस नेता
दूसरा हमला बाटागुंड में कांग्रेस नेता गुलाम मोहम्मद मीर के घर पर हुआ। वहां आतंकियों ने पेट्रोल बम फेंका। जवाब में आवास पर तैनात सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की परंतु आरोपी भाग निकले। हमले के समय कांग्रेस नेता घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने पुलवामा जिले के पिंगलिश गांव में सेना की 32 आरआर की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। आतंकियों ने सैन्य टुकड़ी पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हमलावरों को पकड़ने के लिए आपरेशन चल रहा है।