{"_id":"59ad9b884f1c1b0b278b52c4","slug":"terror-module-busted-near-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में LOC के पास बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में LOC के पास बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे जिले पुंछ की मेंढर तहसील में एलओसी के पास सोमवार को सुरक्षाबलों की रोमियो फोर्स की 37 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और एसओजी ने साझा अभियान के दौरान बैरीरख के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस दौरान आतंकियों द्वारा छिपा कर रखे गए पुराने हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक एके 56 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, 12 एके मैगजीन, 1000 से अधिक गोलियां, मैट्रिक्स शीट, डायरियां, दो पानी की बोतलें और दो रेनकोट शामिल हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब नौ बजे मेंढर में तैनात रोमियो फोर्स की 37 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के अधिकारियों को सूत्रों से पता चला कि नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव डराना के पास स्थित बैरीरख जंगल में आतंकियों ने एक ठिकाने में हथियार एवं गोला-बारूद छिपा रखा है।
विज्ञापन
इस सूचना को मेंढर पुलिस के साथ साझा करने के बाद 37 आरआर, पुलिस और एसओजी ने बैरीरख जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दोपहर को जंगल में बने आतंकी ठिकाने तलाश कर उसे ध्वस्त किया। पुलिस के अनुसार यह आतंकी ठिकाना काफी पहले बनाया गया होगा, क्योंकि अधिकतर हथियार और सामान देखने में पुराना है।
विज्ञापन