फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERROR MODULE BUSTED IN RAJORI DISTRICT OF KASHMIR VALLEY

जम्मू-कश्मीर में आतंक की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने राजोरी में तबाह किया ठिकाना

Fri, 04 Aug 2017 11:54 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 04 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
TERROR MODULE BUSTED IN RAJORI DISTRICT OF KASHMIR VALLEY
आतंकियों का पुराना ठिकाना ध्वस्त - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से आतंकवादियों के पुराने ठिकाने को ध्वस्त कर हथियार बरामद किए। जानकारी के अनुसार पुलिस व सेना ने जिले के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले जंगली इलाके बारगली में संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ा था। उक्त जंगली इलाके में कड़ी मेहनत के बाद सेना व पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों के एक पुराने ठिकाने को तलाश किया।

विज्ञापन


ठिकाना ध्वस्त कर पुलिस व सेना ने दो एके बंदूकें, दो एके मैगजीन और तीन पिस्टल बरामद कर किए। हालांकि बरामद किए गए हथियार पुराने थे, लेकिन इन हथियारों का स्वतंत्रता दिवस के दिनों में किसी राष्ट्रविरोधी तत्व के हाथ लगने पर तबाही मचाने से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed