{"_id":"599eecc54f1c1b1a058b4606","slug":"terror-module-busted-in-gurez-sector-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एलओसी के पास बना आतंकी ठिकाना तबाह, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एलओसी के पास बना आतंकी ठिकाना तबाह, भारी मात्रा में हथियार बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों का पुराना ठिकाना ध्वस्त
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एलओसी पर गुरेज सेक्टर में पुलिस ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सूचना पर किशनगंगा नदी किनारे इजमर्ग में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सफलता मिली। यहां से एक एके-47 रायफल, पांच चाइनीज ग्रेनेड, दो मैगजीन तथा 50 कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आतंकियों के नापाक मंसूबे को नाकाम करने में सफलता हाथ लगी है।