फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror funding NIA raided at srinagar in a buisnees man fayaz ahmed house jammu kashmir

टेरर फंडिंग: 10 साल से फरार शख्स के ठिकानों पर एनआईए का छापा, नासिर फर्जी पासपोर्ट पर भागा था यूरोप

Tue, 30 Oct 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 30 Oct 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Terror funding NIA raided at srinagar in a buisnees man fayaz ahmed house jammu kashmir
टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पिछले दस वर्षों से फरार श्रीनगर के व्यवसायी नासिर शफी मीर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कुछ दस्तवेज खंगाले और पारिवारिक सदस्यों से मीर के बारे में पूछताछ की गई।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे के करीब एनआईए की एक विशेष टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ फरार व्यवसायी नासिर शफी मीर के घर, लाल बाजार और ईश्वर निशात स्थित कुल तीन ठिकानों पर छापे डाले। एनआईए को टेरर फंडिंग मामले में लंबे समय से मीर की तलाश है।
विज्ञापन


एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि नासिर शफी मीर (48) पर हुर्रियत नेताओं को फंडिंग करने का आरोप है और बेल के दौरान वह अवैध रूप से भारत छोड़कर अक्तूबर 2008 में यूरोप भाग गया था। बता दें कि पिछले वर्ष दिसम्बर में दोबारा मामला दर्ज होने के करीब 10 महीने बाद मीर के घर और दफ्तर पर छापेमारी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed