फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror Funding: 17 properties of Zahoor Watali, closed in Tihar, attached in Handwara, NIA action

आतंकी फंडिंग: तिहाड़ में बंद जहूर वटाली की हंदवाड़ा में 17 संपत्तियां कुर्क, एनआईए की कुपवाड़ा में कार्रवाई

Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
सार

पिछले साल मई में एनआईए कोर्ट ने यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत वटाली और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे। एनआईए के अनुसार, जहूर अहमद शाह वटाली अन्य लोगों के साथ अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रबंध करता था।

विज्ञापन
Terror Funding: 17 properties of Zahoor Watali, closed in Tihar, attached in Handwara, NIA action
कश्मीर में कार्रवाई के दौरान एनआईए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बागातपोरा हंदवाड़ा में तिहाड़ जेल में बंद जहूर अहमद शाह वटाली की 17 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया। वटाली 2017 में गिरफ्तार किया गया था। वह तभी से जेल में बंद है।  

विज्ञापन


एनआईए टीम ने कार्रवाई के दौरान 13.3 मरला, 8.6 मरला और 10.3 मरला जमीन के पास कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे पहले  एनआईए की विशेष अदालत (पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली) के आदेश पर 31 मई को श्रीनगर के बागात क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास वटाली के घर को कुर्क किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल मई में एनआईए कोर्ट (ट्रायल कोर्ट) ने आईपीसी और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत वटाली और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शब्बीर शाह, मसरत आलम, मोहम्मद यूसुफ शाह, आफताब अहमद शाह, अल्ताफ अहमद शाह, नईम खान, मोहम्मद अकबर खांडे, राजा महराजुद्दीन कलवाल, बशीर अहमद भट, जहूर अहमद शाह वटाली, शब्बीर अहमद शाह, अब्दुल रशीद शेख और नवल किशोर कपूर सहित अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए थे। 

एनआईए के अनुसार, जहूर अहमद शाह वटाली अन्य लोगों के साथ अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रबंध करता था। एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, जांच से पता चला है कि अलगाववादी अशांति फैलाने और जम्मू-कश्मीर में चल रही अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए सभी संभावित स्रोतों से धन जुटा रहे थे। 

अलगाववादियों के लिए पैसे का इंतजाम करता था वटाली

एनआईए ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि अलगाववादियों को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और स्थानीय चंदे से धन मिल रहा है। जांच के दौरान गुलाम मोहम्मद भट के घर से एक दस्तावेज जब्त किया गया था, जिससे पता चला कि जहूर अहमद शाह वटाली हाफिज सईद (जमात-उद-दावा के प्रमुख) से पैसा प्राप्त कर रहा था। 



उसे जम्मू-कश्मीर में पथराव करने वालों, हुर्रियत नेताओं, अलगाववादियों और पत्थरबाजों को भेज रहा था। सोमवार को एनआईए ने तीनों ठिकानों पर सुबह के समय कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed