{"_id":"59cf389a4f1c1b9d538b509f","slug":"terror-attacks-on-100-stations-in-the-valley-get-bulletproof-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी के 100 थानों पर आतंक का साया, मिलेगें बुलेटप्रूफ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी के 100 थानों पर आतंक का साया, मिलेगें बुलेटप्रूफ वाहन
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
जम्मू पुलिस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में अच्छाबल एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मियों की आतंकियों द्वारा हत्या कर देने के बाद पुलिस महकमा अपनी सुरक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। उन सभी पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को बुलेट प्रूफ वाहन दिए जाएंगे जो आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। गृह मंत्री की घोषणा के बाद घाटी के 100 थानों एवं चौकियों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
यह सभी थाने और पुलिस चौकियां ऐसे हैं, जहां आतंकवाद का साया है। हर एक एसएचओ और चौकी अफसर जब भी चौकी या थाने से बाहर जाएगा, वह बुलेट प्रूफ वाहन लेकर जाएगा। दरअसल, अच्छाबल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर फिरोज डार समेत छह पुलिस कर्मियों की आतंकियों ने गाड़ी में बैठे हुए ही हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस महकता इस योजना पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
मौजूदा समय में थानों के लिए टाटा सूमो दी गई है, जबकि चौकियों के लिए पुरानी जिप्सी ही है। एआईजी जुनैद हैदर का कहना है कि रक्षक वाहनों पर ही विचार चल रहा है। यह वाहन बुलेट प्रूफ होंगे। खासतौर पर अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बांदीपोरा जिलों के हर एक थाने और पुलिस चौकी को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन