फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERROR ATTACK THREATS IN JAMMU AND KASHMIR

रियासत में बड़े आतंकी हमले के इनपुट, LoC से जम्मू शहर तक सेना का भारी सर्च ऑपरेशन

Thu, 24 Aug 2017 11:49 AM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 24 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
TERROR ATTACK THREATS IN JAMMU AND KASHMIR
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : file photo

जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े आतंकी हमले के खुफिया इनपुट्स के बाद सेना के द्वारा कश्मीर में एलओसी से लेकर जम्मू शहर के आसपास के कई इलाकों में भारी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में सेना के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भी शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में सेना के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस क्रम में कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास के कई इलाकों में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के जवानों के साथ अन्य सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


इसके साथ साथ जम्मू के पास सीमावर्ती क्षेत्र आरएसपुरा और उधमपुर के कई इलाकों में सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों को जम्मू संभाग से लगने वाली एलओसी के रास्ते कुछ आतंकियों के घुसपैठ किए जाने की इनपुट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की ओर से घुसपैठ होने की आशंका के बाद अलर्ट

TERROR ATTACK THREATS IN JAMMU AND KASHMIR
पाक की ओर से घुसपैठ होने की आशंका - फोटो : File Photo

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस बात का शक जताया जा रहा है कि जम्मू संभाग के अंतर्गत आने वाले पुंछ जिले के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों के एक दल द्वारा घुसपैठ की गई है। एजेंसियों को इस बात के भी इनपुट मिले हैं कि आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में किसी सैन्य ठिकाने या फिर स्कूल में हमला करने की साजिश रची गई है। 

इन इनपुट्स के बाद सेना के द्वारा उधमपुर समेत अन्य जिलों में स्थित सैन्य ठिकानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं जम्मू शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा बलों को सुरक्षा के लिहाज से पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed