फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Terrorist Attack: Search Operation By Security Forces In Poonch-Rajouri Mountains And Forests

Terror Attack: पुंछ- राजोरी में तलाशी अभियान, घटनास्थल पर पहुंची NIA, पूछताछ के लिए 20 लोग हिरासत में

Fri, 22 Dec 2023 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 04:02 PM IST
सार

Poonch-Rajouri Attack : पुंछ के बफलियाज में घटना स्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंच गई है। जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Terrorist Attack: Search Operation By Security Forces In Poonch-Rajouri Mountains And Forests
पुंछ-राजोरी में सर्च ऑपरेशन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है। पुंछ के बफलियाज में घटना स्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंच गई है। जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, दोनों जिलों में मुख्य चौक-चौराहों के साथ ही एलओसी के साथ लगते मार्गों पर नाके बढ़ाए गए हैं। जम्मू-पुंछ-राजोरी हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही जिलों के जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाला जा रहा है। डेरा की गली में गहन सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यहीं पर गुरुवार को आतंकियों ने घात लगाकर दो सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Kashmir Terrorist Attack: Search Operation By Security Forces In Poonch-Rajouri Mountains And Forests
पुंछ में तलाशी अभियान - फोटो : एजेंसी

पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में बृहस्पतिवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। वहीं सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले में अमेरिका में बनी एम-4 कार्बाइन राइफल का इस्तेमाल किया था।



पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटनास्थल का इलाका राजोरी और पुंछ की सीमा पर पड़ता है। सेना के अधिकारियों ने कहा सैनिक बुधवार शाम से इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Terror Attack: राजोरी-पुंछ में करीब 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, घने जंगल- प्राकृतिक गुफाओं को बना रहे ठिकाना

सैनिकों की शहादत का बदला जल्द लिया जाएगा- रैना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि पुंछ में पाकिस्तानी आतंकियों ने भारतीय सेना की दो वाहनों पर कायरतापूर्ण हमला किया। सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमारे सैनिकों की शहादत का जल्द ही बदला लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed