फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Around 30 Pakistani terrorists suspected to be active in Rajouri Poonch sector Defence sources

Terror Attack: राजोरी-पुंछ में करीब 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, घने जंगल- प्राकृतिक गुफाओं को बना रहे ठिकाना

Fri, 22 Dec 2023 01:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

पिछले वर्षों में जब से सेना लद्दाख ऑपरेशन के लिए रवाना हुई है। इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ हमले करने के लिए पाकिस्तान से अपने आतंकवादियों को राजोरी-पुछ क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Around 30 Pakistani terrorists suspected to be active in Rajouri Poonch sector Defence sources
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी में लगातार मिल रही विफलताओं के बाद से पाकिस्तान बौखलाहट में है। सीमा पार बैठे आतंकी जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी में आतंकवाद को फिर जीवित करने की साजिश रच रहे हैं। रक्षा सूत्रों की मानें तो पुंछ-राजोरी सेक्टर में 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकवादी के सक्रिय होने का संदेह है। माना जा रहा है कि इस सेक्टर में फैले घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं को आतंका अपना ठिकाना बना रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पुंछ और राजोरी क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रची गई है, ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने और इस क्षेत्र में बलों को फिर से तैनात करने के लिए दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, 'लगभग 25-30 पाकिस्तानी आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए पुंछ-राजोरी सेक्टर के घने जंगली इलाकों में छिपे हुए हैं। भारत ने 2020 में चीन के साथ बिगड़े हालातों के बीच राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिटों को पुंछ सेक्टर से हटाकर लद्दाख में स्थानांतरित कर दिया था।

पिछले वर्षों में जब से सेना लद्दाख ऑपरेशन के लिए रवाना हुई है। इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ हमले करने के लिए पाकिस्तान से अपने आतंकवादियों को राजोरी-पुछ क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया, ताकि भारत को क्षेत्र में अपने सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए मजबूर किया जा सके।

भारतीय सेना ने हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए एक और ब्रिगेड को तैनात किया था और क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान-चीन गठजोड़ है कि भारत को जम्मू-कश्मीर सेक्टर से बाहर न निकलने दिया जाए और लद्दाख सेक्टर में सैनिकों को और अधिक तैनात न किया जा सके। लद्दाख पीएलए और भारतीय सेनाओं के बीच पिछले तीन वर्षों से गतिरोध है।

Around 30 Pakistani terrorists suspected to be active in Rajouri Poonch sector Defence sources
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है। पुंछ के बफलियाज में घटना स्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंच गई है। जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर..

Around 30 Pakistani terrorists suspected to be active in Rajouri Poonch sector Defence sources
पुंछ - फोटो : वीडियो ग्रैब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed