गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले कश्मीर में दो आतंकी हमले, जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में दो जगह आतंकी हमले हुए हैं। हमले में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने भी एक आतंकी को मार गिराया है। पहली घटना कश्मीर के अनंतनाग में हुआ।
आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए हमला किया। हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि अन्य 3 घायल हैं। आतंकियों ने बस अड्डे के पास इस हमले को अंजाम दिया।
वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में इमाम सहिब के पास सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। हमले के बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया। सेना और आतंकियों में मुठभेड़ अभी जारी हैं ।#Visuals: 1 policeman killed,2 injured in J&K's Anantnag terrorist attack. Incident took place 500 yards from venue of HM's meeting tomorrow pic.twitter.com/tpbPN7TjrE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 9, 2017
#FLASH J&K: Terrorists attack Army vehicle in Imam Sahib area of Shopian district. More details awaited. pic.twitter.com/OVIXjzpSHI
— ANI (@ANI) September 9, 2017
अभी भी एक से दो आतंकियों कि छिपे होने की सूचना है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में उस जगह हमला किया, जहां रविवार को गृहमंत्री राजनथ सिंह मीटिंग करेंगे। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा के इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी अभी भी जारी हैं। वहीं सुरक्षाबल बस अड्डे पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से हवाई फायरिंग कर लोगों को हटा रहे हैं