{"_id":"602d08986825be1e684ff544","slug":"terror-associates-of-hizbul-arrested-in-tral-jammu-kashmir-ied-material-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आईईडी बनाने की सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आईईडी बनाने की सामग्री बरामद
Wed, 17 Feb 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आईईडी बनाने की सामग्री बरामद
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों के तीन मददगारों के पास से आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार आतंकियों के मददगार हिजबुल के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन
खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने त्राल में दो स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकियों के मददगार त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्र में हिजबुल के आतंकवादियों को हथियार, गोला-बारूद, रसद और शरण देने में लिप्त पाए गए। साथ ही पूछताछ के दौरान गांव डडसरा में एक घर से आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत, मेहमाननवाजी ने मोह लिया सबका मन
जिसमें आठ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, सात एंटी मैकेनिज्म स्विच, तीन रिले स्विच, एक अन्य स्विच और एंटी माइन वायरलेस एंटीना बरामद हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों की पहचान शाफत अहमद सोफी, मजीद मोहम्मद भट और उमर राशिद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- जानिए विदेशी प्रतिनिधियों के जम्मू-कश्मीर दौरे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, साथ ही देखिए तस्वीरें