{"_id":"5f2ceb938ebc3e3d08486aff","slug":"territorial-army-soldier-shakir-manzoor-forces-launch-search-operation-after-clothes-of-abducted-soldier-found-in-shopian-orchard","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: बाग में मिले अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े, सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: बाग में मिले अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े, सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान
Fri, 07 Aug 2020 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
शोपियां में एक बाग में मिले अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) के अपहृत जवान शाकिर मंजूर के कपड़े शोपियां में एक बाग में मिले हैं। मामले की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। बड़े पैमाने पर शुरू किए गए इस तलाशी अभियान में इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि बकरीद पर घर आए सेना के जवान का आतंकियों ने रविवार देर शाम अपहरण कर लिया था। जवान 162 टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में 12 सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात था। रविवार देर शाम आतंकी जिले के रामभामा इलाके में उसके घर पहुंच गए। जबरन घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
विज्ञापन
जवान को अपने साथ ले जाते समय आतंकियों ने बाहर खड़ी उसकी कार (नंबर जेके22बी 3968) को आग के हवाले कर दिया था। वहीं शुक्रवार सुबह शोपियां में एक बाग में जवान की एक टी-शर्ट और अन्य सामान मिला। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।