फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrists problem

लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी दस दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
terrists problem
जम्मू। नरवाल से पकड़े गए लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी शाकिर को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों आतंकी से पूछताछ कर रही हैं, जिसमें अभी तक सामने आया है कि आतंकी को जम्मू में किसी पुलिस नाके या फिर पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंकने का आदेश दिया गया था। शोपियां निवासी शाकिर को 22 फरवरी को जम्मू के नरवाल इलाके में पकड़ा गया था। वह उसी दिन जम्मू पहुंचा था। ग्रेनेड फेंकने के तुरंत बाद उसे लौटना था।
विज्ञापन

बता दें कि इसके पहले जम्मू के बस स्टैंड, पुलिस थाने, बस स्टैंड के बाहर पुलिस दल और विवेकानंद चौक पर ग्रेनेड से आतंकी हमला हो चुका है। अब उक्त आतंकी से पता चला है कि वह इसी तरह का हमला करने आया था। जानकारी के अनुसार आतंकी कश्मीर से आने वाले एक यात्री वाहन में बठिंडी के पास कुंजवानी हाईवे पर उतर गया। इसके बाद वहां से पैदल नरवाल पहुंचा जहां पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी और त्रिकुटा नगर पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

जम्मू पुलिस ने शोपियां जिला पुलिस से आतंकी शाकिर के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। इतना जरूर है कि वह पाकिस्तान से परीक्षण प्राप्त कर आया है। पुलिस की एक टीम शोपियां में भी पहुंची है, जहां आतंकी के परिवार से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसकी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed