{"_id":"6217f0dc04dead72250f3442","slug":"terrists-problem-jammu-city-news-jmu254521135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी दस दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी दस दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नरवाल से पकड़े गए लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी शाकिर को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों आतंकी से पूछताछ कर रही हैं, जिसमें अभी तक सामने आया है कि आतंकी को जम्मू में किसी पुलिस नाके या फिर पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंकने का आदेश दिया गया था। शोपियां निवासी शाकिर को 22 फरवरी को जम्मू के नरवाल इलाके में पकड़ा गया था। वह उसी दिन जम्मू पहुंचा था। ग्रेनेड फेंकने के तुरंत बाद उसे लौटना था।
बता दें कि इसके पहले जम्मू के बस स्टैंड, पुलिस थाने, बस स्टैंड के बाहर पुलिस दल और विवेकानंद चौक पर ग्रेनेड से आतंकी हमला हो चुका है। अब उक्त आतंकी से पता चला है कि वह इसी तरह का हमला करने आया था। जानकारी के अनुसार आतंकी कश्मीर से आने वाले एक यात्री वाहन में बठिंडी के पास कुंजवानी हाईवे पर उतर गया। इसके बाद वहां से पैदल नरवाल पहुंचा जहां पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी और त्रिकुटा नगर पुलिस ने दबोच लिया।
जम्मू पुलिस ने शोपियां जिला पुलिस से आतंकी शाकिर के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। इतना जरूर है कि वह पाकिस्तान से परीक्षण प्राप्त कर आया है। पुलिस की एक टीम शोपियां में भी पहुंची है, जहां आतंकी के परिवार से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसकी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।