उधमपुर में दिनदहाडें तीन गाएं काटकर फेंकी, इंटरनेट सेवाएं बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी कसबे में वीरवार की सुबह उस समय बवाल मच गया, जब अलग-अलग स्थानों पर दो गायों और एक बछड़े का शव पड़ा मिला। बछड़े का गला कटा था। एक गाय का कान कटा था। शक है कि इनकी हत्या की गई है।
यह खबर कसबे में आग की तरह फैल गई। पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इलाके में तनव बढता देख प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में कई घंटे के लिए इंटरनेट सेवएं बंद कर दी। हालांकि बाद में उसे खोल दिया गया।
बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। टायर जलाकर जम्मू-श्रीनगर हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में पूरी रियासत में बात फैल गई।
चिनैनी का बाजार पूरी तरह बंद
जम्मू संभाग के हर जिले में प्रदर्शन शुरू हो गया। चिनैनी का बाजार पूरी तरह बंद हो गया। प्रदर्शनकारी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
मौके पर पहुंचे डीसी डॉ. शाहिद इकबाल और एसएसपी चौधरी सुलेमान ने काफी मान-मनौव्वल कर आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद गुस्साए लोगों ने यातायात खोल दिया गया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार की सुबह कसबे के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली कि दो गाय और एक बछड़े का शव का मिला है हजारों लोगों की भीड़ वहां जुट गई। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
चिनैनी में इस तरह का यह पहला मामला
चिनैनी में इस तरह का यह पहला मामला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों गायों और बछड़े का वध किया गया है। बछड़े का शव एसडीएम आफिस के पास मिला। वहीं जिस गाय का कान कटा था, उसका शव फूड स्टोर के निकट मिला।
वार्ड नंबर सात में भी एक गाय मृतक पड़ी थी। लोगों का मानना है कि गायों और बछड़े को पहले जहर दिया गया फिर बछड़े की गर्दन और गाय का कान काटा गया। शवों के पास ही दो कौए भी मरे पड़े थे। आशंका है कि इन पशुओं का मांस खाने से ही कौओं की मौत हुई होगी।
घटना के पीठे साजिश की आशंका : डीसी
डीसी डॉ. शाहिद इकबाल ने प्रदर्शनकारियों को शुक्रवार दोपहर तक दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रथम दृष्टया पशुओं की जहर से हुई मौत लग रहा है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। चिनैनी में लोग भाईचारा बनाए हुए हैं।
डाक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
दो गाय और एक बछड़े के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए मौके पर डॉक्टरों की विशेष टीम को बुलाई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को चिनैनी के श्मशान घाट के निकट दफनाया गया।