फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ten thousand compensation for flood victim advocates

बाढ़ पीड़ित वकीलों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Fri, 03 Oct 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Oct 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
ten thousand compensation for flood victim advocates

चीफ जस्टिस एमएम कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भारी मात्रा में राहत सामग्री जेएंडके यतीम ट्रस्ट श्रीनगर को सौंपी, जो चीफ जस्टिस के प्रयासों से चंडीगढ़ और पंजाब से यहां पहुंची है। राशन, कपड़े, बिस्कुट और रोजमर्रा में उपयोग होने वाले सामानों से भरा ट्रक ट्रस्ट को सौंपा गया।

विज्ञापन


इससे पहले भी चीफ जस्टिस ने दो ट्रक सामान श्रीनगर और दो ट्रक पुंछ व राजोरी के लिए भेजा है। इसके अलावा बाढ़ में पीड़ित कोर्ट स्टाफ और वकीलों को भी राहत सामान दिए गए। चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन श्रीनगर के आग्रह पर उन 123 वकीलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए, जिनका घर बाढ़ में बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह राशि लॉयर्स वेलफेयर फंड से जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बाढ़ से आई समस्याओं को देखते हुए चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट और सबआर्डिनेट कोर्ट के गजटेड और नन गजटेड स्टाफ को एक-एक माह का वेतन एडवांस के तौर पर देने को कहा। क्योंकि कई कर्मचारी बाढ़ में या तो अपना घर खो चुके हैं या फिर उन्हें भारी नुकसान हुआ है। एडवांस में दिए गए एक माह का वेतन छह किश्तों में वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed