Udhampur Bus Blast: उधमपुर धमाके में दस संदिग्धों से हो रही पूछताछ, खंगाला जा रहा आतंकी कनेक्शन
उधमपुर बस धमाकों के मामले में शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बसों में धमाकों के मामले में पुलिस ने बसंतगढ़ इलाके से चार और उधमपुर शहर व आसपास के क्षेत्र से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के अंदर पुलिस ने हाटलों का रिकॉर्ड भी जांचा है। पुलिस पता लगा रही है कि पिछले कुछ दिनों से कितने लोग दूसरे जिलों से आकर होटलों में रुके थे।
बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में पहला धमाका हुआ था और इसके बाद आठ घंटे के अंदर ही बस अड्डा पर खड़ी दूसरी बस में धमाका हो गया था। दोनों धमाकों में दो लोग घायल हुए थे। शक के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में वीरवार से शक के आधार पर पूछताछ शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बसंतगढ़ में पुलिस ने कई स्थानों पर जाकर पूछताछ भी की है और बस कहां कहां पर कितने समय तक रुकती है।
इसके बारे में भी जानकारी हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में डुडु, बसंतगढ़ इलाके में भी आतंकवाद था। लेकिन फिर दोनों इलाके आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिए गए।
पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है और लगातार कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। यह एक साधारण सी प्रक्रिया है। पुलिस पूरा प्रयास कर ही है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। अनवर-उल-हक, एएसपी उधमपुर