{"_id":"6337285d1de03c3f8f749ba5","slug":"ten-suspects-being-interrogated-in-udhampur-blast-terrorist-connections-being-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur Bus Blast: उधमपुर धमाके में दस संदिग्धों से हो रही पूछताछ, खंगाला जा रहा आतंकी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur Bus Blast: उधमपुर धमाके में दस संदिग्धों से हो रही पूछताछ, खंगाला जा रहा आतंकी कनेक्शन
Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
सार
उधमपुर बस धमाकों के मामले में शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Udhampur Bus Blast
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दो बसों में धमाकों के मामले में पुलिस ने बसंतगढ़ इलाके से चार और उधमपुर शहर व आसपास के क्षेत्र से छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के अंदर पुलिस ने हाटलों का रिकॉर्ड भी जांचा है। पुलिस पता लगा रही है कि पिछले कुछ दिनों से कितने लोग दूसरे जिलों से आकर होटलों में रुके थे।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में पहला धमाका हुआ था और इसके बाद आठ घंटे के अंदर ही बस अड्डा पर खड़ी दूसरी बस में धमाका हो गया था। दोनों धमाकों में दो लोग घायल हुए थे। शक के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में वीरवार से शक के आधार पर पूछताछ शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने बसंतगढ़ में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बसंतगढ़ में पुलिस ने कई स्थानों पर जाकर पूछताछ भी की है और बस कहां कहां पर कितने समय तक रुकती है।
विज्ञापन
इसके बारे में भी जानकारी हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में डुडु, बसंतगढ़ इलाके में भी आतंकवाद था। लेकिन फिर दोनों इलाके आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिए गए।
पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है और लगातार कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। यह एक साधारण सी प्रक्रिया है। पुलिस पूरा प्रयास कर ही है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। अनवर-उल-हक, एएसपी उधमपुर