फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ten people trapped in a landslide in Pir Ki Gali area of Poonch in Jammu Kashmir rescued by jawans.

Landslide in Poonch: पीर की गली इलाके में भूस्खलन से फंसे 10 यात्री, सेना-पुलिस के जवानों ने फरिश्ता बन बचाई जान

Sat, 28 May 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ(जम्मू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ(जम्मू) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 May 2022 10:47 PM IST
सार

पुंछ में मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र के पास शुक्रवार देर रात छह वाहन भूस्खलन की वजह से फंस गए थे। इस बीच देवदूत बनकर पहुंचे सेना और पुलिस के दल ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Ten people trapped in a landslide in Pir Ki Gali area of Poonch in Jammu Kashmir rescued by jawans.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में समुद्रतल से लगभग ग्यारह हजार फुट की ऊंचाई से गुजरती मुगल रोड पर भूस्खलन से एक बच्चा समेत दस लोग फंस गए। उन लोगों के मोबाइल में सिगनल भी नहीं थे। इसी बीच सेना और पुलिस के जवानों का दल देवदूत बनकर पहुंचा और कड़ी मशक्कत कर सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन


पुंछ में मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र के पास शुक्रवार देर रात छह वाहन भूस्खलन की वजह से फंस गए थे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पीर की गली क्षेत्र के पास भूस्खलन होने से वाहन सड़क पर फंस गए। रात के अंधेरे में रास्ता बंद था। इस इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

फंसे वाहनों में चार ट्रक और दो छोटे वाहन शामिल थे। खराब मौसम के बीच फंसे यात्रियों को बचाने के लिए सेना और पुलिस का रेस्क्यू दल रात ग्यारह बजे मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देर रात को यात्री रेस्क्यू कर सेना की पोशाना चौकी पर ले जाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed