{"_id":"b0c85aa5846360be7757a27258ef1217","slug":"ten-days-on-remand-accused-of-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले का आरोपी दस दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले का आरोपी दस दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बाबू सिंह के घर पर फायरिंग करने के आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम के पोते और पीडीपी के कठुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुभाष शर्मा के बेटे नितिन शर्मा को पुलिस ने रविवार को दस दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बाद रिवॉल्वर सहित हिरासत में लिए गए आरोपी नितिन शर्मा पर मामला दर्ज करने से पूर्व पुलिस ने घंटों छानबीन की। वारदात के बाद से पूर्व मंत्री बाबू सिंह और उनके समर्थकों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन और पुलिस थाने में कड़ी कार्रवाई की मांग पर नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
एसएसपी कठुआ सहित अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में प्रथम दृष्टया हालात का तर्क देते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के अलावा 452, 504, 506 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने सिटी पुलिस को आरोपी को दो दिसंबर तक रिमांड पर दे दिया। उल्लेेखनीय है कि शहर के वार्ड नंबर एक में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया था। पूर्व मंत्री बाबू सिंह के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम मंगतराम शर्मा के पोते नितिन शर्मा ने उनके भाई को जान से मारने की मंशा से तीन फायर दागे।