{"_id":"583c58f14f1c1bc91fde54e0","slug":"tempreture-comes-down-less-then-zero-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर घाटी में पारा, लेह में माइनस 8.6 डिग्री हुआ तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर घाटी में पारा, लेह में माइनस 8.6 डिग्री हुआ तापमान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 28 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी शीत लहर की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। इस बीच लेह न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रात्रि के पारे में इतनी ही गिरावट के साथ माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह रात्रि के तापमान में काजीकुंड में माइनस 0.8, पहलगाम में माइनस 3.0, कुपवाड़ा में माइनस 2.7, गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार आने वाले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। इसमें रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बारिश नहीं हो पा रही है। जम्मू में रात्रि का पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन