फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temprature of leh is minus 8.5 degree

यहां पर जम गई नदियां, ठिठुर रहे इंसान

Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
temprature of leh is minus 8.5 degree

कश्मीर घाटी और लद्दाख खित्ते में पारा गिरने का सिलसिला जारी रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कंपकंपा देने वाली ठंड से इन इलाकों में जिंदगी ठहर सी गई है।

विज्ञापन


लेह में न्यूनतम पारा माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस तक जा गिरा।
विज्ञापन


इसके विपरीत जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा।

कारगिल में बीती रात (शनिवार) को न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में नदी नालों में पानी जमने लगा है।

विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी कड़ाके की ठंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, कुपवाड़ा में माइनस 1.6, कोकरनाग में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में रविवार को दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 और न्यूनतम भी दो डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा दो डिग्री चढ़कर 22.9 और न्यूनतम तीन डिग्री चढ़कर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed