फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temporary Employees Held Meeting

Jammu News: बिजली विभाग के अस्थायी कर्मियों ने 10 जून से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Temporary Employees Held Meeting
रियासी में पत्रकारवार्ता करते बिजली कर्मचारी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। बिजली विभाग में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों ने मांगें पूरा नहीं किए जाने पर 10 जून से काम छोड़ हड़ताल पर जाने का एलान किया है। यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह ने सदस्यों के साथ शुक्रवार को पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। उनकी डीपीसी भी नहीं करवाई जा रही है। समय पर उन को वेतन भी नहीं मिल रहा। वेतन नहीं मिलने से उनको अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही काम करते समय अगर कोई कर्मचारी घायल हो जाता है तो विभाग की तरफ से उसे कोई सहायता नहीं मिलती है। सरकार भी उनकी मदद करने से परहेज करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगें कई बार सरकार के समीक्ष रखी गईं हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह लोग आज भी मांगें पूरी होने का इंतजार में हैं। प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि अगर मांगें पूरी न की गईं तो 10 जून से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान अगर बिजली आपूर्ति बंद होती है या कोई अन्य समस्या आती है तो वह काम पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed