फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temple trust's appeal: Maa Khirbhawani will protect, devotees should come to the fair

मंदिर के ट्रस्ट की अपील : माता खीरभवानी करेंगी रक्षा, मेले में आएं भक्त

विज्ञापन
Temple trust's appeal: Maa Khirbhawani will protect, devotees should come to the fair
खीरभवानी मंदिर
गांदरबल। पहलगाम हमले के बाद कश्मीर आने से हिचक रहे भक्तों से माता खीरभवानी मंदिर के ट्रस्ट ने तीन जून को आयोजित मेले में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि माता खीरभवानी सब पर कृपा करती हैं, भक्तों पर मेहर और उनकी रक्षा भी करेंगी। श्रद्धालु बिना भय के मेले में आएं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि गांदरबल में तीन जून को खीरभवानी मेला आयोजित किया जाएगा। यहां हर साल देश के विभिन्न कोनों से हजारों भक्त आते हैं और माता खीरभवानी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


पहलगाम हमले के कारण इस साल धर्म ट्रस्ट भक्तों से अपील कर रहा है कि वे बिना किसी डर के माता खीरभवानी के वार्षिक उत्सव को मनाने के लिए आएं। माता खीरभवानी के वार्षिक उत्सव से पहले रविवार को मंदिर की सफाई की जा रही थी। इस दौरान यहां आयोजन समिति और प्रबंध समिति के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म ट्रस्ट के प्रबंधक ने बताया कि माता अपने भक्तों की रक्षा करेंगी, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भक्त बिना किसी डर के तुल्लामुल्ला आएं और माता खीरभवानी मंदिर में पूजा-अर्चना करें। हमारे साथ उत्सव मनाएं और हमें सेवा करने का अवसर दें। स्थानीय निवासी शफात अहमद शेख ने कहा कि भक्तों को इन पवित्र स्थानों पर आने से डरना नहीं चाहिए, माता उनकी रक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed