फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temple and post office theft

Jammu News: हेलमेट पहन थाने और चौकी से 200 मीटर दूर दो मंदिरों, डाकघर में चोरी की

विज्ञापन
temple and post office theft
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में बुधवार रात शातिरों ने पुलिस की नाक तले भगवान के घर और डाकघर में डाका डाल दिया। चोरों ने दो मंदिरों और एक डाकघर में सेंध लगाई है, जिन जगहों पर चोरी हुई वे पुलिस थाने और चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हैं। मंदिर में हेलमेट पहने एक युवक चोरी करता सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। शहर के डिग्याना इलाके में रानी तालाब के पास स्थित राधाकृष्ण और शिव परिवार के मंदिर में सेंधमारी की गई है, दोनों मंदिर आमने-सामने हैं।
बुधवार रात करीब एक बजे मंदिर में एक चोर हेलमेट पहनकर घुसता है। उसने दानपात्रों को एक राॅड के जरिये नीचे से उठाया और नकदी निकाल ली। इसके पहले चोरों ने दोनों मंदिरों के गेट के बाहर लगे ताले तोड़े और भीतर घुसे। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास ही कुछ दुकानों में तीन साल पहले चोरी हुई थी। जबकि मंदिर में यह पहली वारदात है। मंदिरों में कुछ दानपात्रों से नकदी निकाली गई है, जबकि बाकी के सुरक्षित हैं। हेलमेट पहने चोरी करता हुआ युवक साफ दिख रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, छन्नी हिम्मत स्थित डाकघर में चोरों ने बुधवार रात को सेंध लगाई। डाकघर के भीतर से हजारों रुपये की नकदी चोरी हुई है। कुछ दस्तावेज भी गायब हैं। वीरवार सुबह जब डाकघर के कर्मी पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे और इसे ऊपर उठाया गया था। जब कर्मचारी अंदर गए तो अलमारी में रखी नकदी और कुछ दस्तावेज गायब थे। डाकघर के इंचार्ज ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस ने जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में चोरी की जानकारी भी पुलिस ने ही दी
बताया जा रहा है छन्नी हिम्मत पुलिस थाने से डाकघर मात्र 200 मीटर की दूरी पर है, जबकि डिग्याना के दोनों मंदिर पुलिस चौकी से इतनी ही दूरी पर हैं। डिग्याना के रहने वाले सतपाल का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त भी होती है। मंदिर में चोरी होने की जानकारी भी पुलिस ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed