फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature rising in jammu and kashmir

मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

Sat, 28 Mar 2015 12:04 AM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
temperature rising in jammu and kashmir

जम्मू के साथ श्रीनगर में भी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। दोनों ही जिलों में पारा लगातार सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में पिछले पांच दिन से तापमान तीस के आसपास चल रहा है। हालांकि, रियासत में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे ज्यादा सर्द है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी की ज्यादा मार झेलनी पड़ेगी। जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही तपिश का अहसास होने लगा था।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया और दोपहर को बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। पारे में लगातार उछाल से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बाजारों में रौनक घटी है। सुबह के समय ही लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए शाम को पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नेशनल हाईवे आज बंद

temperature rising in jammu and kashmir

श्रीनगर में लगातार पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। यहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में भी दिन का तापमान चढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार मौसम के साथ रहने से जम्मू के साथ घाटी के अधिकांश हिस्सों में भी पारा चढ़ने लगा है। पिछले दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त बनाने के लिए 28 मार्च को यातायात बंद रखा जाएगा।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम जम्मू के अनुसार शनिवार को हाईवे पर वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू शाम तीन बजे तक एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया।

पिछले कई महीनों से हाईवे को दो तरफा नहीं खोला जा सका है। उधमपुर के खैरी और रामबन-बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर हाईवे को क्षति पहुंची थी। अधिकांश हिस्सयों की मरम्मत कर ली गई है। बचे हुए कार्यों को शनिवार को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed