फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature rise in kashmir

कश्मीर में पारा बढ़ा तो पर्यटकों ने ली राहत की सांस

Thu, 21 May 2015 11:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 21 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
temperature rise in kashmir

कश्मीर घाटी में 17 मई से बिगड़े मौसम के चलते पारा एकदम से लुढ़क गया था। ठंडी हवा और बारिश के चलते मौसम भी खुशगवार हो गया। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने इसका आनंद भी लिया। हालांकि खराब मौसम से बनी दिक्कतों का सामना भी उन्हें करना पड़ा। करीबन चार दिनों के बाद वीरवार को मौसम में सुधार हुआ। इस दौरान दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री का उछाल आया। इससे अब दिन में हलकी गर्मी महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम में सुधार से उन्होंने राहत की सांस ली है। खासकर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने, जिनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। डल झील में शिकारा चलाने वाले रजाक अहमद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। शाम के समय तेज हवा चलने से पर्यटक डल झील में शिकारे की सैर पर निकलने से डरते थे। इससे न सिर्फ हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा था, बल्कि घूमने आए पर्यटक भी मायूस थे।
विज्ञापन


राजस्थान से आई मालिनी ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से शाम के समय शिकारे की सैर करने की सोच रही थीं, लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था। वीरवार को जैसे ही मौसम साफ दिखा, वह डल लेक में शिकारे का आनंद लेने के लिए निकल पड़ीं। तापमान की अगर बात करें, तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हलकी और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed