फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature reached 37 degrees

Jammu News: जम्मू में तपिश ने दिखाए तेवर, पारा 37 डिग्री पहुंचते ही छूटने लगा पसीना

विज्ञापन
temperature reached 37 degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कई दिन से मौसम साफ रहने से जम्मू में तपिश ने जोर पकड़ा है। वीरवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हालांकि रात में अभी ठंडक कायम है। कश्मीर में भी तापमान में उछाल आया है। यहां भी गर्मी से अभी राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर के समय धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान धूप से पसीना छूटना शुरू हो गया। गर्मी का असर बाजार पर भी देखने को मिला। लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही बाजार में पहुंचे। ज्यादातर लोग शाम के समय बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी अधिकतर मौसम के साफ रहने से पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। यहां वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.6, बटोत में सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 27.8, कटड़ा में 33.5 और भद्रवाह में सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पारे में उछाल के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 27.0, पहलगाम में 22.8 और गुलमर्ग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यहां भी सभी जगहों पर रात में ठंडक कायम है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed