{"_id":"043c60266c82a44d9bb5bdb65ec307b9","slug":"temperature-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। कड़ाके की ठंड वाले इलाकों में भी पारे में उछाल का सिलसिला जारी है और सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यहां पर इस समय पर सामान्य तापमान 11 डिग्री के करीब रहता है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी दिन को गर्मी बढ़ने लगी है। यहां सामान्य रूप में 8 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान उछलकर 17 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार को रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री ऊपर चल रहा है। सामान्य तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस से उछलकर यहां तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में भी तापमान में उछाल का सिलसिला जारी है। यहां अधिकतम तापमान शुक्रवार को 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां वर्तमान समय में सामान्य तापमान 23 डिग्री के आसपास रहता है।
श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
पारे में लगातार उछाल से लोगों ने गर्म कपड़ों को समेटना शुरू कर दिया है। हालांकि लेह और कारगिल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 और माइनस 8.1 दर्ज किया गया है।