फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature higher in Srinagar than in Jammu, heavy rain expected from 9 to 12 August

जम्मू के मुकाबले श्रीनगर में दिन का तापमान अधिक, नौ से 12 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

Sat, 08 Aug 2020 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
temperature higher in Srinagar than in Jammu, heavy rain expected from 9 to 12 August
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला, फाइल

जम्मू संभाग में मानसून सक्रिय हुआ है। शुक्रवार को संभाग के कई जिलों में बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 से 12 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। हालांकि, दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे तपिश से तो राहत मिली, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 86 तक पहुंच जाने से उमस से हर कोई बेहाल हो रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर के भी कई हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित जवान की मौत, श्रीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, बेबसी का ये मंजर देख सभी रो पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य कई जिलों में भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। कटड़ा में 21.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 30.2, बटोत में 24.8 और भद्रवाह में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


जम्मू से श्रीनगर में अधिक पारा
इस मानसून सीजन में अब तक इंद्रदेव कश्मीर पर मेहरबान नहीं हुए हैं। हालत यह है कि श्रीनगर में जम्मू के मुकाबले दिन का तापमान अधिक है। यही नहीं कई जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे मानसून में भी पसीने छूट रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान

श्रीनगर, कुपवाड़ा और गुलमर्ग में तापमान ने सीजन का रिकॉर्ड स्तर छू लिया। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 32.3, कोकरनाग में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाके में भी दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed