फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature Drop in Jammu

J&K में दिन का पारा चढ़ा, घाटी में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा

Sat, 31 Dec 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 31 Dec 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
temperature Drop in Jammu
बर्फबारी के बीच गुजरता वाहन - फोटो : File Photo
चिल्ले कलां के बीच रियासत के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में उछाल आया है। जम्मू में दिन के साथ रात का पारा भी सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


घाटी में रात के पारे में गिरावट के साथ सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है, लेकिन दिन के तापमान में 5-6 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में लगातार दिन के पारे में उछाल आया है। श्री अमरनाथ गुफा के आधार शिविर पहलगाम में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 12.0, गुलमर्ग में भी छह डिग्री ज्यादा 9.0, श्रीनगर में दो डिग्री अधिक 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में भी दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की सूरत में तापमान में और उछाल आ सकता है, लेकिन घाटी में रात के पारे में गिरावट भी रहेगी। जम्मू में दिन में हलके बादल छाए रहे।


कोहरे ने भी शहर और आसपास के इलाकों को आगोश में ले लिया है, लेकिन दिन और रात के पारे में उछाल भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश न होने से वातावरण में सूखे की मार पड़ रही है। 

स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस 10.2
श्रीनगर     माइनस 3.8
पहलगाम    माइनस 3.3
गुलमर्ग       माइनस 1.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed