{"_id":"2db4b1455d83ce41b016e5efd9eb1dda","slug":"telecom-operators-and-outlet-owners-under-threat-at-sopore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के खौफ से कश्मीर में मोबाइल शॉप से उतारे साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के खौफ से कश्मीर में मोबाइल शॉप से उतारे साइन बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 27 May 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों द्वारा बीएसएनएल फ्रेंचाइजी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद मोबाइल कंपनियों से जुड़े रिटेलर समेत अन्य सेवाएं प्रदान करने वाले दुकानदारों ने दुकानों व शोरूम से साइन बोर्ड हटाने शुरू कर दिए हैं। सोपोर में खासकर रहीम साहब इलाके में दुकानदारों ने सभी साइन बोर्ड और मोबाइल कंपनियों के विज्ञापन वाले बोर्ड हटाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इलाके के एक दुकानदार ने बताया कि वह किसी प्रकार का खतरा नहीं मोल लेना चाहता, इसलिए उसने बोर्ड हटा दिए। उसने यह भी कहा कि इलाके के दुकानदारों को रिचार्ज समेत अन्य मोबाइल सेवाएं नहीं देने को अज्ञात बंदूकबरदारों द्वारा कहा गया है और ऐसा न करने पर अंजाम बुरा हो सकता है एक और दुकानदार ने बताया कि इलाके में करीबन 90 प्रतिशत से अधिक लोग प्री-पेड उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
उन्हें इलाके में रिचार्ज कहीं से भी नहीं मिल रहा जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। उसने यह भी कहा कि जो घटना सोपोर में हुई उससे वह लोग काफी डर गए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं सोपोर के चिंकीपुरा इलाके में वोडाफोन का एक टावर ठप हो गया है। जिसके घर यह टॉवर लगा है, उसने कंपनी को मना किया है। मोबाइल कंपनियों के आउटलेट पिछले कुछ हफ्तों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल टॉवर और टेलीकॉम कंपनियों पर हमले के पीछे कारण है इस महीने की शुरूआत में आतंकियों के एक हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर का गायब होना। साथ ही उसके बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए जाना।
इस सबके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। भले ही मोबाइल सेवाओं के इलाके में ठप होने से मोबाइल कंपनियों को काफी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल किसी भी कंपनी का कोई भी अधिकारी इस मसले पर बोलने को तैयार नहीं है।