फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tehrik e taliban poster resurface in sopore

कश्मीर में लश्कर का तालिबानी फरमान, पढ़ें

Sat, 06 Jun 2015 02:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 06 Jun 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
tehrik e taliban poster resurface in sopore

उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में जहाँ पिछले एक महीने से मोबाइल सेवाओं को लेकर बवाल चल रहा था में शुक्रवार को तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर देखे गए जिसमें टेलीकॉम इंडस्ट्री, पेट्रोल पंप, केबल ऑपरेटरों समेत शराब विक्रेताओं को धमकाया गया है। पोस्टरों पर तहरीक-ए-तालिबान कश्मीर विंग के हस्ताक्षर हैं जिन्होंने पेट्रोल पंप वालों को दमकी दी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जो भी किसी सेना या पुलिस के वाहनों में पेट्रोल भरता पाया गया उसे नहीं बक्शा जाएगा। इतना ही नहीं केबल ऑपरेटरों को भारतीय शो दिखाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है और साथ ही शराब व् नशा आदि बेचने को गैरइस्लामी ठहराते हुए बेचने वालों के खिलाफ सख्त  कार्रवाई करने का भी फरमान सुनाया है। इसके इलावा सोपोर निवासियों को गैर कश्मीरी मजदूरों को भी न शरण देने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पहली बार तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर देखे गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि घाटी में तहरीक-ए-तालिबान की मौजूदगी नहीं है लेकिन इस वर्ष जनवरी में इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा रिपोर्ट पेश की गई थी कि यह आतंकी संगठन अपने आतंकियों को भारत भेजने की कोशिशें जारी रखे हुए है। फिलहाल पोस्टरों के इलाके में देखे जाने से लोगों में फिर से खौफ पैदा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed