फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teen found dead after 48 hours

...और इस मां की आखिरी उम्मीद भी टूटी

Thu, 07 Aug 2014 02:01 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Teen found dead after 48 hours
बेटा तवी नदी में नहाने गया था, लेकिन दो दिन से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। साथ गए दोस्त कह रहे थे कि अरुण डूब गया, पास पडो़स के लोगों की जुबां पर भी यही बात थी।
विज्ञापन


लेकिन मां का दिल यह मानने को तैयार नहीं था, वो रो रोकर बस एक ही बात कह रही थी कि हो सकता है कि उसका अरुण बहते हुए आगे पहुंच गया हो। कोई उसे ढूंढ तो दे। लेकिन इस मां की आखिरी उम्मीद भी उस समय टूट गई जब उसके कलेजे के टुकड़े का शव नदी की धारा में बहते हुए मिल गया।

विज्ञापन


सोमवार शाम को तवी नदी में डूबे किशोर को अड़तालिस घंटों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस और आर्मी ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर ढूंढ निकाला है।

फ्लाय मंडाल के पास नदी में बहता मिला शव

Teen found dead after 48 hours

फ्लाय मंडाल, खानपुर गांव के नजदीक तवी नदी से किशोर का शव बरामद हुआ है। आर्मी की टीम सुबह से ही तवी किनारे में किशोर को ढूंढने में जुटी थी। दूसरी तरफ पुलिस ने किशोर के आगे बह जाने की आशंका से पैदल गश्त भी शुरू कर दी थी। किशोर आठवीं कक्षा का छात्र था।

सोमवार शाम को अपने दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया था और घर वापस नहीं आया था। जानकारी मुताबिक कृष्णा नगर निवासी अरुण कुमार (12) सोमवार को अपने दोस्तों के साथ शाम चार बजे चौथे पुल की ओर तवी नदी में नहाने गया था।

यहां वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन कुछ मिनटों के बाद पानी से बाहर नहीं आया था। गहरे पानी में जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चला था, देर शाम तक जब किशोर घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिया।

मंगलवार को हुआ था जमकर बवाल

Teen found dead after 48 hours

दोस्तों से पूछा तो उन्होंने सारी घटना की जानकारी बताई। तभी मामला पुलिस में पहुंच गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार को भी आपदा प्रबंधन की टीम की मद्द से बच्चे को ढूंढना चाहा, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला।

फिल अगली सुबह किशोर के परिवार वालों ने रास्ता बंद करके किशोर की तलाश के लिए दबाव बनाया था। फलस्वरूप, पुलिस, आर्मी और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तवी नदी में दिन भर बच्चे की तलाश की, लेकिन मंगलवार को भी किशोर का कुछ पता नहीं चला।

इस जांच अभियान को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ पुल पर जुटी रहती थी। बुधवार को आर्मी की टीम ने एक बाद फिर से प्रयास किया। ज्वाइंट आपरेशन में किशोर को बुधवार शाम फ्लाय मंडाल, खानपुर गांव इलाके से ढूंढ निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed