{"_id":"68b4b95a54ad8b840604a490","slug":"teen-dies-after-getting-electrocuted-samba-news-c-274-1-rsp1001-102272-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रेहाल में करियाना स्टोर पर काम करने वाले 16 वर्षीय नाबालिग युवक की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र गारा राम निवासी करेल मनहासा, जगदीश किरयाना स्टोर रेहाल में काम करता था। अरुण ने रविवार को काम से छुट्टी की थी। जिसके चलते दुकान का मालिक जगदीश राज, अरुण के घर पहुंच जाता है।
अरुण ने रविवार का हवाला देकर काम पर जाने से मनाही कर दी। परंतु दुकान मालिक जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाता है। दुकान पर काम के दौरान मालिक अरुण को दुकान की दूसरी मंजिल पर किसी कार्य के लिए भेजता है। जैसे ही अरुण लोहे की सीढ़ियां चढ़ता है।
सीढ़ियां शॉर्ट सर्किट होने से करंट की चपेट में आ जाता है। दुकान मालिक तत्काल अरुण को गाड़ी में अस्पताल के लिए निकलता है। रास्ते में अरुण के परिजनों को साथ ले जाता है। अरुण को जीएमसी जम्मू पहुंचाया जाता है। वहां पर डॉक्टर अरुण को मृत लाया घोषित कर देते हैं। मृतक का शव जीएमसी जम्मू मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर घर वालों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। पुलिस घर वालों के बयान दर्ज करती है। जिसके बाद धारा 194 के तहत मामला दर्ज करती है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। मृतक के पिता गारा राम ने बताया कि रविवार को अरुण ने दुकान पर छुट्टी की थी। परंतु दुकान मालिक जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया। जिसके चलते-चलते हादसा पेश आया है।
उन्होंने बताया कि दुकान पर लगे अभी एक महीना ही पूरा हुआ है। अरुण को कोई और काम मिल गया था। जिसके चलते उसने दुकान पर काम छोड़ने की बात की थी। परंतु दुकान पर उसका आखिरी दिन जिंदगी के आखिरी दिन में बदल गया है।