फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   technology park setup in jammu

जम्मू में सौ करोड़ लागत का टेक्नालाजी पार्क

Thu, 29 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
technology park setup in jammu

रियासत के उद्योगों और लघु इकाइयों को नई जान देने के उद्देश्य से जल्द ही जम्मू में सौ करोड़ रुपये की लागत से टेक्नालाजी पार्क बनेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ रियासती सरकार से जमीन मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के अलावा रियासत के मीडियम, स्माल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोग्न ‘मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और क्लीन इंडिया’ को फलीभूत करने केलिए उनके प्रतिनिधि जम्मू में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मीडियम, स्माल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के सचिव माधव लाल ने उद्योग भवन में बैठक कर रियासत के उद्यमियों को पेश हो रही समस्याओं को जानने का प्रयास किया।  बैठक में उद्योग व वाणिज्य के वित्तीय आयुक्त खुर्शीद अहमद गनई, उद्योग व वाणिज्य के वरीय अधिकारी, चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने नई यूनिटों की स्थापना के अलावा पुराने कारोबार को अच्छे ढंग से चलाने के लिए सचिव को कई आवश्यक सुझाव दिए। इनमें एमएसएमई के दिशा निर्देश और योजनाओं को सही तरीके से लागू करने, औद्योगिक एस्टेट के क्लस्टर विकास, भूमि अधिग्रहण, बुनियादी ढांचा विकसित करने, खरीद नीति, प्रोत्साहन और विकास की समीक्षा जैसे मुद्दे शामिल रहे।

इस दौरान माधव लाल ने कहा कि इस बैठक ने औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं से अवगत होने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह यहां भी औद्योगिक संगठनों को औद्योगिक इकाईयां स्थापित करवाने के लिए आगे आना चाहिए। केंद्र सरकार उसमें हर तरह से मदद करेगी।


सचिव ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक क्रांति को सफल बनाने के लिए सूचना तकनीक (आईटी) का समावेश जरूरी है। इसके समावेश से उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। साथ ही उद्यमियों को सुझाव दिया कि वह अपने प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए पेशेवर लोगों की सेवाएं प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed