{"_id":"66342561f59cebd720030f24","slug":"technical-fault-bill-raise-samba-news-c-274-1-rsp1001-100908-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी, उपभोक्ताओं के बढ़े बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी, उपभोक्ताओं के बढ़े बिल
Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
लोग बोले- पिछले 1 साल में तीन बार हुई बिजली के बिल में बढ़ोतरी
घरेलू उपभोक्ता का बिल 500 से 600 रुपये की बजाय 1800 से 1900 रुपये कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बिजली बिलों में बढ़ोतरी क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ता बिजली बिलों में बढ़ोतरी से परेशान हैं। वहीं, बिजली विभाग का कहना है कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है।
बिजली बिलों से परेशान लोगों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ता का बिल 500 से 600 रुपये की बजाय 1800 से 1900 रुपये, जबकि कृषि उपभोक्ताओं के मोटर पंप का बिल 150 रुपये से बढ़ाकर 630 रुपए कर दिया है। विभाग ने बिना मीटर रीडिंग के ही बिजली बिल थमा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिट के हिसाब से बिजली की खपत काफी कम है। विभाग ने पिछले एक साल में तीन बार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी की है। अगर विभाग ने बढ़ाए गए बिजली बिलों को जल्द दुरुस्त नहीं किया तो जम्मू बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
मोटर पंप का बिल 150 से 630 रुपये कर दिया है। नहरें होते हुए भी मोटर पंप पर निर्भर रहना पड़ता है। सिंचाई विभाग नहरों में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इस कारण मोटर पंप चलाने के लिए मजबूर हैं। अगर मोटर पंप का बिल 630 रुपये कर दिया है, तो वह कृषि करना ही छोड़ देंगे।
विज्ञापन
किसान राकेश सिंह
क्षेत्र के लोग बिजली विभाग के तानाशाह रवैये से परेशान हैं। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। दो दिन पहले बिश्नाह में बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बिल दुरुस्त किए जाएंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो लोग जम्मू बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।
पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी
सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है। लोगों के बिल दुरुस्त करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
राजीव कौल, एईई सब डिवीजन बिश्नाह