फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teams will be able to compete in the national championships?

क्या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शिरकत कर पाएंगी टीमें?

Sun, 21 Sep 2014 01:29 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teams will be able to compete in the national championships?

कश्मीर में बाढ़ के बाद युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जाने वाली अंतर जिला स्तर की खेल स्पर्धाओं पर तलवार लटक गई है। इन्हीं स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को राज्य टीम में मौका दिया जाता है, जो आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत करते हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर की स्पर्धाओं में कश्मीर और जम्मू जिलों की भागीदारी होती है। लेकिन मौजूदा सेशन में ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार बाढ़ ने अंतर जिला खेल स्पर्धाएं प्रभावित हुई हैं। अभी नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्तूबर से नवंबर के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं, जिसमें राज्य स्तर की टीमें शिरकत करती हैं। लेकिन राज्य स्तर की टीमों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर राज्‍य की भागीदारी कम होने की आशंका

Teams will be able to compete in the national championships?

विभाग की ओर से श्रीनगर में हाकी और जम्मू में बैडमिंटन तथा चेस में अंतर जिला स्पर्धा ही आयोजित की जा सकी। इस बीच बाढ़ के कारण कश्मीर में अंडर 19 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाओं के लिए गए जम्मू डिवीजन के दो सौ से ज्यादा खिलाड़ी फंस गए थे, जिन्हें कई दिन बाद सेना बाढ़ से निकालकर जम्मू लाई थी।

विभाग की ओर से करीब 42 अंतर जिला स्तर की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जानी थीं, लेकिन इनमें से अभी कुछ ही स्पर्धाएं आयोजित की जा सकी थीं। आगामी दिनों में अगर अंतर जिला खेल स्पर्धाएं आगे खिसकती हैं तो राज्य स्तर की टीमें न बनने के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राज्य की भागीदारी न के बराबर हो सकती हैं।

राज्य स्तर की टीमों में कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों से खिलाडि़यों को लिया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात में कश्मीर के अधिकांश हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे खिलाडि़यों का ऐसी प्रतियोगिताओं तक पहुंचना अभी संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed