फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teams reached gujarat bring evm's

ईवीएम लाने के लिए टीमें गुजरात रवाना

Sun, 24 Aug 2014 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
 teams reached gujarat bring evm's

इस बार जम्मू कश्मीर में मतदाता माडिफाइड इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का बटन दबाकर अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देंगे। ईवीएम का माडिफाइड वर्जन गुजरात से मंगवाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिला स्तर पर कमेटियों को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुजरात रवाना कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आवश्यकता के अनुसार करीब साढ़े पंद्रह हजार ईवीएम गुजरात से मंगवाई जा रही हैं। जिला विकास आयुक्तों द्वारा अपने-अपने जिले से गुजरात के टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

गुजरात से लाई जाएंगी नई मशीनें

 teams reached gujarat bring evm's

वैसे तो राज्य में पर्याप्त ईवीएम मशीनें हैं लेकिन गुजरात से जो मशीनें मंगवाई जा रही हैं वे पुरानी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का माडिफाइड वर्जन है।

सह चुनाव अधिकारी जय कुमार शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि  सभी जिला विकास आयुक्तों को मशीनें मंगवाने के लिए कह दिया गया है और उनके द्वारा टीमें भी भेजी जा चुकी हैं।

वहीं डीसी जम्मू अजीत कुमार साहु ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम भी गुजरात रवाना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कड़े बंदोबस्त के बीच नई ईवीएम मशीनें राज्य में पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed