ईवीएम लाने के लिए टीमें गुजरात रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार जम्मू कश्मीर में मतदाता माडिफाइड इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का बटन दबाकर अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देंगे। ईवीएम का माडिफाइड वर्जन गुजरात से मंगवाया जा रहा है।
इसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिला स्तर पर कमेटियों को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुजरात रवाना कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार आवश्यकता के अनुसार करीब साढ़े पंद्रह हजार ईवीएम गुजरात से मंगवाई जा रही हैं। जिला विकास आयुक्तों द्वारा अपने-अपने जिले से गुजरात के टीमें रवाना कर दी गई हैं।
गुजरात से लाई जाएंगी नई मशीनें
वैसे तो राज्य में पर्याप्त ईवीएम मशीनें हैं लेकिन गुजरात से जो मशीनें मंगवाई जा रही हैं वे पुरानी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का माडिफाइड वर्जन है।
सह चुनाव अधिकारी जय कुमार शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला विकास आयुक्तों को मशीनें मंगवाने के लिए कह दिया गया है और उनके द्वारा टीमें भी भेजी जा चुकी हैं।
वहीं डीसी जम्मू अजीत कुमार साहु ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम भी गुजरात रवाना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कड़े बंदोबस्त के बीच नई ईवीएम मशीनें राज्य में पहुंच जाएंगी।